फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में खामियों को लेकर भड़क गई एससीए

Thu, 24 Apr 2014 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एससीए ने बीसीए अंतिम वर्ष के प्रश्न पत्र में गलतियों और परीक्षा में खामियों को लेकर प्रशासन को घेरा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजन हारटा और सचिव पीयूष ने कहा कि परीक्षा प्रणाली और परिणाम की व्यवस्था में सुधार के नाम पर लगातार फीस बढ़ाई जा रही है। कभी प्रश्न पत्रों को लिखने में गलतियां सामने आती हैं तो कभी प्रश्न ही आउट ऑफ सिलेबस आ जाते हैं।

हर साल इन मामलों पर जांच बिठाई जाती है। मगर परीक्षा प्रणाली में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य अधिकारियों पर लाखों खर्च हो रहे हैं, लेकिन परीक्षा संचालन में एक से एक खामियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीए ने मांग की है कि बीसीए अंतिम वर्ष की दो परीक्षाओं में सिलेबस से बाहर से आए प्रश्नों की एवज में छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएं या दोबारा परीक्षा कराई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें