फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला किचकिचः फिर टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नर्सरी एडमिशन मामले पर सुनवाई करते हुए सभी स्कूलों में पांच से छह सीटें अंतर्राज्यीय छात्रों के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


साथ ही दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार से कहा था कि इस पर विचार करके मंगलवार को कोर्ट को सूचित कर दें कि इस साल एडमिशन के लिए सीटें बढ़ा सकते हैं या नहीं।

लेकिन मंगलवार को सरकार की ओर से कोर्ट को संतुष्ट करने वाला जवाब न मिलने पर मामले की सुनवाई एक बार फिर से टाल दी गई।
विज्ञापन

अगली सुनवाई की तारीख तय

सुप्रीम कोर्ट ने अब मामले की सुनवाई के लिए 2 मई यानी शुक्रवार की तारीख तय कर दी है।

गौरतलब है कि रविवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद संभालते ही जस्टिस आरएम लोढ़ा ने दिल्ली के नर्सरी एडमिशन विवाद के निपटारे को पहली प्राथमिकता बताया था।

ऐसे में इस विवाद के जल्दी सुलझ जाने की आस जग गई थी। लेकिन दिल्ली सरकार के रवैये के चलते एक बार सुनवाई को टालना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें