फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में 45 रुपए किलो बिक रहा भारत का प्याज

Sat, 26 Oct 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज की कीमतें आपकी आंखों में आंसू ला रही होंगी लेकिन यही प्याज सीमा पार बांग्लादेश के लोगों को खुशी दे रही है। इसका कारण है कि भारत से आयात होने वाला प्याज बांग्लादेश में 40 प्रतिशत तक सस्ता बिक रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मालदा में प्याज 70-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही कीमत अमूमन पूरे देश भर में है। लेकिन बांग्लादेश के राजशाही, चपई, नवाबगंज, बलियाडंगा और ढाका मीरपुर में प्याज की कीमत शुक्रवार को 63-64 टका (रुपये 45-47) प्रति किलो के बीच रही।

2500 टन प्याज हो रहा है निर्यात
पश्चिम बंगाल के 5 निर्यात केंद्रों से बांग्लादेश को करीब 2500 टन प्याज प्रतिदिन निर्यात किया जा रहा है। ये हाल तो तब है जब केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर कुछ कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


राज्य के मालदा में महादीपुर, उत्तरी 24 परगना में पेटरापोट और गोजाडंगा, दक्षिण दिनाजपुर में हिली और कूच बिहार में चंग्राबंधा के रूप में पांच निर्यात केंद्र हैं। होजरी और प्लास्टिक कंटेनर बांग्लादेश से आयात होता है। वहीं बांग्लादेश को भारी मात्रा में फल, प्याज, दाल, सीमेंट और पत्थर चिप्स निर्यात की जाती है।

अगस्त में जब प्याज की कीमतें देश में बढ़ने लगी थीं तो सरकार ने इसकी निर्यात कीमतों में 200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन बढ़ाकर 900 डॉलर प्रति टन कर दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश में प्याज की कीमतें बढ़ गईं लेकिन इतनी नहीं जितनी सीमा के इस पार बढ़ी हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के राजनीतिक उथल-पुथल और बढ़ती कीमतों के बावजूद महादीपुर केंद्र से 500-600 टन प्याज प्रतिदिन निर्यात हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें