उप्र. प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के 11 जनवरी को होने वाले
दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसमें प्रधानमंत्री के
सलाहकार व नेशनल इनोवेशन काउंसिल के चेयरमैन सैम पित्रोदा बतौर मुख्य अतिथि
उपस्थित होंगे।
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) और महामाया
प्राविधिक विश्वविद्यालय (एमटीयू) के मर्जर के बाद दोबारा अस्तित्व में आए
यूपीटीयू से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 850 से अधिक है।
ऐसे में इस बार यह
दीक्षांत समारोह काफी खास होगा।
यूपीटीयू
के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने सभी कॉलेजों के निदेशकों को पत्र लिखकर इस
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।