सरकारी स्कूलों में कांट्रैक्ट पर कार्यरत कंप्यूटर टीचर्स को बढ़े हुए वेतन का तोहफा मिला। शिक्षा विभाग ने इस बाबत चिट्ठी भी जारी कर दी है।
शहर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 200 कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतन में करीब 25 फीसदी का इजाफा किया गया है।
सीनियर कंप्यूटर टीचर्स का वेतन 19300 से बढ़ाकर 26800, जूनियर कंप्यूटर टीचर्स का वेतन 16500 से बढ़ाकर 19300 और डाटा एंट्री ऑपरेटर का वेतन 13500 से बढ़ाकर 14496 रुपये कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक अप्रैल से नवंबर 2014 का एरियर भी बुधवार को जारी कर दिया।
चंडीगढ़ कंप्यूटर टीचर्स यूनियन प्रेसिडेंट पूनम तपरियाल ने इसके लिए डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार का धन्यवाद किया है।