फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट के लिए ये होगा रूट प्लान

Thu, 22 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पीयू के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए 24 मई को सीईटी (यूजी) आयोजित किया जाएगा। विभिन्न कोर्स के एंट्रेंस टेस्ट में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी अपीयर होंगे।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और डीएसडब्ल्यू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक हो चुकी है।

पीयू प्रशासन ने एंट्रेंस टेस्ट के लिए एंट्री रूट का चार्ट तैयार किया है। सीईटी (यूजी) के लिए कैंपस में विभिन्न एग्जाम सेंटर स्थापित किए गए हैं।

ये रहेगा एंट्री रूट चार्ट
सेंटर नंबर 1 से 5 के लिए पीयू के गेट नंबर-1 (पीजीआई) के सामने से एंट्री होगी। सेंटर नंबर 9 से 14 और 16 और 17 सेंटर में जाने के लिए गेट नंबर-2 (सेक्टर-15 के ऑपोजिट) से एंट्री होगी। सेंटर नंबर 6 से 8 और 15 सेंटर की एंट्री गेट नंबर 3 (सेक्टर-25 ऑपोजिट) से होगी।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क बनेगी
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए पीयू कैंपस में कई जगह हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए लॉ ऑडिटोरियम, इंग्लिश ऑडिटोरियम खोला जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें