फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 स्कूलों में आज से होगा महा मुकाबला

Sat, 18 Jan 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर से बादशाहपुर का कैंप टिकलिंग एडवेंचर कॉर्निवल से गुलजार होगा। शनिवार से रॉक स्पोर्ट्स चैलेंज नाम के इस इवेंट में दिल्ली-एनसीआर के तीन सौ से अधिक स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा युवाओं की भी संख्या भरपूर होगी। इन एडवेंचर कारनामों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। एनसीआर के लोगों के लिए शनिवार और रविवार मस्ती से भरपूर होने वाला है।

क्योंकि इस कॉर्निवल में सिर्फ एडवेंचर इवेंट में हिस्सा लेने वाले ही नहीं बल्कि इसका लुत्फ उठाने वाले भी भरपूर मौजूद रहेंगे। दो दिन के एडवेंचर कॉर्निवल के विजेताओं को देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी पुरस्कृत करेंगी। एमटीवी के रोडीज रणविजय सिंह इस कॉर्निवल के आयोजक हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैडमिंटन सुपर लीग-2014 शुरू

उनके मुताबिक इसका मकसद उन बच्चों को घर से बाहर निकालना है जो सिर्फ वीडियो गेम्स और इंटरनेट से चिपके रहते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका दायरा बढ़ेगा।

रणविजय सिंह का कहना है कि इस एडवेंचर कॉर्निवल में जो गेम्स रखे गए हैं वह सभी मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक हैं। एडवेंचर कॉर्निवल में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टास्क दिया जाएगा। जिसे उन्हें पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें: रावल ने सरस्वती एकेडमी को रौंदा

अरावली की पहाड़ियों पर रॉक क्लाइबिंग ट्रैक बनाया गया है। प्रत्येक प्रतियोगी को इन सभी में हिस्सा लेकर अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें