जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अरब कल्चरल सेंटर और सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्ट्डीज के निदेशक प्रोफेसर जिक्रउर रहमान राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में प्रोफेसर रहमान को भारत-अरब देशों के रिश्तों और संस्कृति को बढ़ाने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए अरेबिक स्कॉलर्स अवार्ड से पुरस्कृत किया है।
पुरस्कार के रूप में उन्हें सर्टिफिकेट, प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये मिले हैं।
प्रोफेसर रहमान अनुसार, भारत-अरब देशों के रिश्तों व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शोध के अलावा 50 से अधिक किताबों को अरबी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद किया है।