फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने रोका रिजल्ट, छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 12 Apr 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीयू से संबद्ध कालेजों की लापरवाही के चलते इंजीनियरिंग के तमाम छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। विवि ने तय समयसीमा के बाद मान्यता का आवेदन करने वाले प्रदेश के 44 इंजीनियरिंग कालेजों के 4500 छात्रों का रिजल्ट रोक दिया।
विज्ञापन


जिससे जिले में बीबीडीआईटी के सिविल, मैकेनिकल और ईईई, जबकि आरकेजीआईटी में सिविल ब्रांच बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। विरोध में बीबीडीआईटी के छात्रों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

आरकेजीआईटी में करियर की चिंता में डूबे सिविल के छात्र धरने पर बैठ गए। कालेज प्रबंधन ने विवि का निर्णय होने की बात कहकर उन्हें चलता कर दिया।

बीबीडीआईटी में कालेज प्रबंधन के ब्रांच चेंज कर सीएस-आईटी दिलाने की बात से छात्र और भड़क गए। छात्रों ने कालेज प्रबंधन पर कम उपस्थिति, एडमिट कार्ड और फीस के अलावा 3500 रुपये वसूली का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन



यूपीटीयू के वीसी प्रो. आर के खांडल के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 15 मई के बाद मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया सकता है। इन कालेजों ने इसके बाद ही आवेदन किया है।

यूजीसी के नए कालेजों की संबद्धता पर रोक के चलते उन्हें मान्यता नहीं दी जा सकती। अगर हाईकोर्ट इन छात्रों को राहत देता है तो छात्रों को दूसरे कालेजों में स्थानांतरित किए जाने पर विचार होगा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैठे थे परीक्षाओं में
धांधली सामने आने पर फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं में विवि ने इन छात्रों के एडमिट कार्ड रोक दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही छात्र सेमेस्टर परीक्षाआें में बैठ सके थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें