पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा।
परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर ही रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड ने रिजल्ट के लिए किसी भी प्रकार का कोई गजट नहीं छपाया है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस दौरान घोषित किया जाने वाला रिजल्ट लोगों की तुरंत जानकारी के लिए होगा।
इसमें किसी भी प्रकार की कमी होने पर बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों को साफ कहा है कि उन्हें सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए बोर्ड में नहीं आना पड़ेगा।
विद्यार्थियों के घर के पते पर ही सर्टिफिकेट भेजे जाएंगे। सर्टिफिकेट भेजने की कार्रवाई जल्दी ही शुरू हो जाएगी। वहीं, वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।