निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिला लेने के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड के 200 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया है। अब इन छात्रों का वर्ष बर्बाद होना तय माना जा रहा है।
परीक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में इन छात्रों के कॉलेजों को दोषी माना जा रहा है। अब एलयू प्रशासन कमेटी बनाकर इस पर कोई फैसला करेगा।
विवि इस मुद्दे पर न्यायालय से भी दिशा-निर्देश लेगा। इसके अलाव एलयू व उससे संबद्ध 40 बीएड कॉलेजों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं।
लविवि के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिला लेने के कारण बीएड में 200 स्टूडेंट्स के रिजल्ट रोके गए हैं।
अब इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन विधिवत जांच करेगा और न्यायालय से दिशा-निर्देश लेने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यूनिवर्सिटी प्रशासन बीएड में निर्धारित तारीख के बाद दाखिला लेने वाले प्राइवेट डिग्री कॉलेजों पर भी कार्रवाई कर सकता है।