यूपी बोर्ड के पहली बार मई के तीसरे हफ्ते में जारी हुए नतीजों ने छात्र-छात्राओं को खुश होने का पूरा मौका दिया है। विभिन्न बोर्ड के समय से जारी होने वाले रिजल्ट में विद्यार्थियों के लिए करियर के कई विकल्प खुलेंगे।
रिजल्ट में देरी के कारण अब छात्र-छात्राएं डीयू सहित विभिन्न विवि और संस्थानों में दाखिले की दौड़ में अब नहीं पिछड़ेंगे।सीआईएससीई रिजल्ट सोमवार तो सीबीएसई का मई के आखिर तक परिणाम घोषित होगा।
समय से होगी काउंसिलिंग
समय से बोर्ड रिजल्ट घोषित होने से यूपीटीयू की काउंसिलिंग भी इस बार समय से शुरू होने की संभावना है। पहले रिजल्ट फिर काउंसिलिंग में देरी के चलते छात्र-छात्राओं के दूसरे राज्यों में पलायन को देखते हुए विवि इस बार जून के तीसरे सप्ताह तक काउंसिलिंग शुरू कर सकता है। समय से काउंसिलिंग शुरू होने और एडमिशन होने से समय से ही सत्र भी शुरू होगा।
सीसीएसयू में भी प्रक्रिया जल्द
यूपी बोर्ड के वक्त से पहले इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित होने से इस बार सीसीएसयू में भी समय से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
विवि की ओर से मई माह केआखिर तक इसकी घोषणा किए जाने की पूरी उम्मीद है। अभी विवि की मुख्य परीक्षाएं जारी हैं। समय से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने और निपटने का लाभ आगे मिलेगा।