प्रदेश विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त परीक्षा नियंत्रक और लाइब्रेरियन के पद स्थायी रूप से भरे जाएंगे। गैर शिक्षक कर्मियों की कमी को देखते हुए 48 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पद एक साथ भरे जाएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर प्रोग्रामर का एक पद अनुबंध आधार पर भरा जाएगा।
प्रदेश विश्वविद्यालय ने इन पदों के लिए 21 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इन नई भर्तियों से विवि में चल रही गैर शिक्षक कर्मियों की समस्या का स्थायी समाधान होगा। विवि ने इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू दी है। कुलसचिव की ओर से जारी आदेशों में भर्ती और पात्रता संबंधित विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा नियंत्रक, लाइब्रेरियन के लिए पात्रता शर्तें
परीक्षा नियंत्रक का पद रेगुलर आधार पर भरा जाएगा। आवेदनकर्ता के पास कॉलेज प्राचार्य के रूप पांच साल तक कार्य का अनुभव, किसी विवि में सहायक आचार्य पांच साल के प्रशासनिक अनुभव के साथ, एमए पांच साल तक किसी यूनिवर्सिटी या स्कूल शिक्षा बोर्ड में उप कुलसचि के रूप में कार्य का अनुभव।
एमए और पांच साल के राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करने का अनुभव होना जरूरी है। एमए या इससे बराबर शैक्षणिक योग्यता दस साल के यूनिवर्सिटी या शैक्षणिक संस्थान में कार्य करने का अनुभव।
लाइब्रेरियन पद के लिए पात्रता
रेगुलर आधार भरे जा रहे लाइब्रेरियन पद के लिए एमए इन लाइब्रेरी साइंस एंड इन्फार्मेशन साइंस और डाक्यूमेंटेशन डिग्री 55 फीसदी अंक के साथ और यूजीसी सेवन प्वाइंट स्केल पर बी ग्रेड और ग्रेड बी के साथ। विश्वविद्यालय पुस्तकालय में डिप्टी लाइब्रेरियन के रूप में 13 साल और कॉलेज लाइब्रेरियन के रूप में 18 साल का अनुभव आदि।
सहायक लाइब्रेरियन के लिए पात्रता शर्तें- सहायक लाइब्रेरियन के एक रेगुलर और एक अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए मास्टर डिग्री लाइब्रेरी साइंस इन्फार्मेशन साइंस/डाक्यूमेंटेशन साइंस या इसके समक्ष व्यावसायिक डिग्री 55 फीसदी अंक के साथ।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए यह चाहिए योग्यता
अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) के 48 पदों में सामान्य वर्ग अनारक्षित के 17, जनरल (पूर्व सैनिक) के चार, जनरल (अंत्योदय/बीपीएल) के पांच, जनरल (खिलाड़ी) का एक, जनरल पीडब्ल्यूडी (विजुअल इंपेयरड ब्लाइंड/ लो विजन- एक, एससी अनारक्षित-आठ, एससी एक्स सर्विसमैन एक, एससी अंत्योदय/बीपीएल) एक।
एसटी एक्स सर्विसमैन एक, ओबीसी यूआर 6, ओबीसी (एक्स सर्विसमैन) 1, ओबीसी (अंत्योदय/ बीपीएल एक पद आरक्षित हैं। इन पदों के लिए जमा दो और एक साल का कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी में डिप्लोमा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है।