फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी में बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sun, 28 Dec 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में स्केल-1 श्रेणी (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) में 392 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इनमें 170 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर और 192 पद जनरललिस्ट के हैं। विज्ञापित पदों में फाइनेंस के 60 पद, लीगल के 60 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 30 पद, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी के 20 पद और जनरलिस्ट के 192 पद शामिल हैं।

योग्यता का विवरण
पद==================योग्यता
फाइनेंस===============सीए/आईसीडब्ल्यूए/एम.कॉम/बी,कॉम
ऑटोमोबाइल इंजीनियर=======बीई/बीटेक इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी=======बीई/बीटेक इन कंप्यूटर साइंस/आईटी
लीगल================ग्रेजुएशन इन लॉ
जनरलिस्ट==============ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)

सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही करें आवेदन

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। यानी उम्मीदवार का जन्‍म 1-12-1984 और 30-11-1993 के मध्य हो।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 17240-32640 वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 5-01-2015 से शुरू

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 5-01-2015 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 24-01-2015 है। स्पेशलिस्ट और जनरललिस्‍ट ऑफिसर दोनों पोस्‍ट के लिए ऑनलाइन एग्जाम 200 अंकों का होगा। इसमें मैथ, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश अदि सेक्‍शन शामिल होंगे। 40 अंक का डिस्‍क्रिपटिव पेपर भी लिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन एग्जाम अप्रैल में होगा। ऑनलाइन एग्जाम व डिस्‍क्रिपटिव पेपर में पास उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्‍ट तैयार ‌की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें