पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों में दो दशक से खाली पड़े 1925 शिक्षकों और करीब 900 गैर शैक्षणिक स्टाफ पद तीन चरणों में भरे जाएंगे।
सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि पहले दो दौर में 25-25 प्रतिशत, जबकि इसके बाद एक साथ 50 प्रतिशत पद भर लिए जाएंगे। इस हिसाब से वर्ष 2016 तक सभी खाली पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी। सरकार के जवाब से संतुष्ट हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया है।