हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सर्वशिक्षा अभियान की वर्क एजुकेशन स्कीम के तहत अनुबंध के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के 968 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा किसान आदर्श विद्यालयों में मॉडल स्कूल स्कीम के तहत विभिन्न विषयों के टीजीटी के 91 पद भरने के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कटाई और सिलाई, कढ़ाई और बुनाई, रिटेल, सिक्योरिटी और फिजिकल फिटनेस इंस्ट्रक्टर के 140-140 पदों और ब्यूटी एंड बॉडी वैलनेस और हेल्थ एंड हाइजीन इंस्ट्रक्टर के 134-134 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इसके अलावा प्रदेश के किसान आदर्श विद्यालयों में पीजीटी इंग्लिश के 16, पीजीटी फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथ के 19-19 पदों, पीजीटी कॉर्मस के 18 पदों के लिए भी अनुबंध के आधार पर भर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन सभी पदों की भर्ती शुरू में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए की जाएगी, लेकिन प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर यह अवधि वार्षिक आधार पर बढ़ाई जा सकती है।