फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा

Mon, 05 Jan 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से आवदेन कीजिए। हिमाचल के जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (क्लर्क), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (पीएसीएस) और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट फॉर कोऑपरेटिव सोसाएटी (क्लर्क) के पर शामिल हैं।
विज्ञापन


योग्यता का विवरण- एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (क्लर्क) और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट फॉर कोऑपरेटिव सोसाइटी (क्लर्क) के लिए ग्रेजुएशन या +2 में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्राथमिकता उन्हीं आवदेकों को दी जाएगी जिन्होंने ग्रेजुएशन या +2 में मैथ या स्टैटिक्स या कॉमर्स या अर्थशास्त्र विषय का अध्ययन किया हो।

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (पीएसीएस) के लिए ग्रेजुएशन या +2 में 50 फीसदी अंक। इसके अलावा को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कर्मचारी हो। प्राथमिकता उन्हीं आवदेकों को दी जाएगी जिन्होंने ग्रेजुएशन या +2 में मैथ या स्टैटिक्स या कॉमर्स या अर्थशास्त्र विषय का अध्ययन किया हो।
विज्ञापन

सिर्फ ऑनलाइन ही करें अप्लाई

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। यानी उम्मीदवार का जन्‍म 02-01-1970 और 01-01-1997 के मध्य हो।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10300 व साथ में 3200 (ग्रेड पे) वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे। पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड रहेगा। इस अवधि में हर साल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 जनवरी 2015 से शुरू

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 10-01-2015 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27-01-2015 है। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम लिया जाएगा। इसमें रीजनिंग, मैथ, करंट अफेयर्स, कंप्यूटर व इंग्लिश आदि सेक्‍शन शामिल होंगे। करंट अफेयर्स में बैकिंग और हिमाचल से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। बैकिंग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
22 और 23 फरवरी 2015 को परीक्षा की तारीख तय की गई है। ऑनलाइन एग्जाम में पास उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्‍ट तैयार ‌की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें