फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम में दाखिला लेना है तो पढ़ें ये जरूरी खबर

Fri, 13 Jun 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी कालेज में बीकॉम की 2030 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन के अंतिम दिन तक करीब 8400 विद्यार्थियों ने एप्लाई किया।
विज्ञापन


बीकॉम एडमिशन के कॉर्डिनेटर प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद 4200 स्टूडेंट ने अपने प्रमाण पत्रों को भी पीयू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में जमा करा दिया है।

सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने वालों को ही मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। काफी स्टूडेंट्स ने कालेजों में जाकर आवेदन फार्म जमा किए हैं।

ऐसे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 जून तक स्टूडेंट बेशक इंटरनेट से अपनी मार्क्सशीट डाउनलोड कर सेल्फ अटेस्ट कर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें