मोहाली स्थित रयात एंड बाहरा डेंटल कालेज को हाल ही में एक सर्वे में पंजाब के टॉप डेंटल कालेज की रैंकिंग मिली है।
वहीं देश के डेंटल कालेज में इसे 17वीं रैंकिंग मिली है। यह सर्वे सिलिकॉन इंडिया मैगजीन की ओर से जनवरी 2014 में कराया गया है।
कालेज ने रैंकिंग स्कोर में 600 में से कुल 520 अंक हासिल किए हैं। कालेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल लेफ्टि. जनरल (रिटायर्ड) डा. परमजीत सिंह के अनुसार कालेज के पहले बैच में 2011 में 100 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था।
उन्होंने बताया कि डेंटल कालेज में विद्यार्थियों के लिए हर आधुनिक सुविधा और लैब उपलब्ध हैं। जिसमें ओरल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर और डेंटल इम्पलांटेशन जैसी लैब उपलब्ध हैं।