फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में मारपीट: पूसू के 2 नेता गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में वीरवार छात्र नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ और गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों छात्र नेता नवल और सहजपाल पूसू से संबंधित हैं। सेक्टर 11 की पुलिस ने इन्हें शुक्रवार देर रात कैंपस से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि पीयू में वीरवार दोपहर करीब 1.20 बजे गर्ल्स हॉस्टल नंबर 4 (कस्तूरबा हाल) के पास 4 गाड़ियों में करीब 30 स्टूडेंट आए और पुलिस कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में एनएसयूआई के नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सभी हमलावार गेट नंबर-3 की तरफ से निकल भागे। हमलावरों ने इससे पहले गांधी भवन और हॉस्टल नंबर 1 के सामने भी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे।

एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना और सिमरनजीत कौर ने हमला करने वाले छात्रों की पहचान पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) और गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन (जीजीएसयू) पार्टी के तौर पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी के तहत शुक्रवार देर रात सेक्टर 11 की पुलिस ने नामजद पूसू नेता नवल और सहजपाल को कैंपस से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें