फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में जीतना है तो रन बनाने होंगे : जहीर

Fri, 22 Aug 2014 10:54 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि अगर विदेशी दौरे पर टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम का विदेशी दौरे पर खराब प्रदर्शन लगातार जारी है और हाल ही में उसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

जहीर ने कहा, ‘मैंने हमेशा महसूस किया है कि अगर आप पहली पारी में 350 का स्कोर करते हैं तो आप मैच में बने रहते हैं। अगर आप इस स्कोर तक नहीं पहुंचते हैं तो आपको मैच में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। इससे पहले भी जब कभी भी हमें विदेशों में सफलता मिली है तो उसका सबसे बड़ा कारण रहा है कि हमने स्कोर किए हैं। अगर स्कोर बोर्ड पर रन होते हैं तो गेंदबाजों का काम भी आसान हो जाता है।’
विज्ञापन


92 टेस्ट और 200 वनडे खेल चुके जहीर लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी चोट में काफी सुधार है और वह चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट से एक बार फिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें