जीबी पंत पॉलीटेक्निक में रैगिंग के आरोपियों ने एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षकों को बंधक बना लिया। पुलिस ने टीचर्स को छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोहान रोड स्थित जीबी पंत पॉलीटेक्निक में पिछले कुछ समय से लगातार मारपीट व रैगिंग की घटनाएं हो रही हैं। समाज कल्याण विभाग ने हस्तक्षेप कर आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
तब से लेकर आरोपी छात्र रैगिंग पीड़ित स्टूडेंट्स पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। दो दिन पहले ही पॉलीटेक्निक में अनारक्षित वर्ग के छात्रों को हॉस्टल आवंटित करने पर आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स ने हंगामा किया था।
सोमवार को रैगिंग संबंधी एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी छात्रों ने हॉस्टल पहुंचे शिक्षकों को बंधक बनाकर हंगामा किया। पुलिस ने शिक्षक को छुड़ाया।