पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने मंगलवार को गर्ल्स विंग की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट सेंटर पर पुसू समर्थकों की मौजूदगी में पुसू प्रेसिडेंट सहजपाल सिंह ने मास कम्युनिकेशन विभाग की छात्रा संदीप कौर को गर्ल्स विंग की प्रेसिडेंट और बॉटनी विभाग की अर्शदीप धालीवाल को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।
नवनीत सेखों को गर्ल्स विंग कैंपस इंचार्ज, लवलीन कौर को साइंस इंचार्ज, गुरलीन कौर को फार्मेसी इंचार्ज और रमन धालीवाल को यूआईईटी को-आर्डिनेटर बनाने की घोषणा की गई।