फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Thu, 19 Jun 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन नए सत्र से पहले ही विभिन्न विभागों में 10 सालों से अस्थायी तौर पर कार्यरत करीब 150 अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में दो दिन पहले ही पीयू कुलपति की ओर से फाइल को अप्रुवल मिल गई है।
विज्ञापन


पीयू की पिछली सिंडीकेट बैठक में 10 साल से अधिक समय से अस्थायी तौर पर कार्यरत सी और डी कैटेगरी के कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसके तहत 150 के करीब कर्मचारियों को इस फैसले से लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेगुलर होने वाले कर्मचारियों में क्लर्क, सिक्योरटी गार्ड, चपरासी, बेलदार और माली शामिल हैं। पिछले कई दिनों से पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सदस्य मामले की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए कुलपति से मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रो.अरुण ग्रोवर ने अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने के मामले का नोट रजिस्ट्रार को भेज दिया। मंगलवार को रेगुलर किए जाने वाले कर्मचारियों संबंधी फाइल पीयू की इस्टेबलिसमेंट ब्रांच में पहुंच चुकी है। पीयू सूत्रों के अनुसार महीने भर में 150 कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने का प्रोसेस पूरा कर लिया जाएगा।


500 कर्मचारियों को रेगुलर होने का इंतजार
पीयू प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को रेगुलर करने के मामले में जीके चतरथ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। पीयू में 8 से 10 के बीच सर्विस पूरी करने वाले 500 के कर्मचारी भी रेगुलर किए जाने की मांग कर रहे हैं।

नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान दीपक कौशिक सीनेट में सभी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग कर चुके हैं। कौशिक का कहना है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर 10 साल पूरे होने वाले सभी कर्मचारियों को रेगुलर पॉलिसी बनाकर स्थायी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें