फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा चुनाव की नई तारीख तय हुई, यहां जानिए?

Sun, 09 Aug 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव अब 13 की बजाय 20 अगस्त को होंगे। देविंद्र गुट के जबरदस्त विरोध के बाद पुटा एग्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


देविंद्र गुट ने चुनाव प्रचार के लिए समय न दिए जाने को पुटा संविधान के खिलाफ बताया था। जिसके बाद शनिवार को एग्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

प्रो. देविंद्र ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने नामांकन तिथि और अन्य प्रक्रिया को बदलने की मांग भी की थी। लेकिन केवल चुनाव की तिथि बदली गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर चुनाव तिथि फाइनल होते ही आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए। अमरिंद्र-अक्षय गुट ने देविंद्र गुट पर सीधा निशाना साधते हुए उसे यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने वाला बताया।

शनिवार को प्रेसवार्ता में प्रधान पद की दावेदारी कर रहे प्रो. अक्षय ने कहा कि विरोधियों की झूठी बातों से केंद्र सरकार ने पीयू की ग्रांट रोक दी है। जिससे पीयू की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है।

हालात यह हैं कि शिक्षकों को अभी तक डीए तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि पुटा का उद्देश्य सभी शिक्षकों के हित में कार्य करना है। अपने एजेंडे में उन्होंने पीयू परिसर में सड़कों और पार्किंग की समस्या का मुद्दा भी शामिल किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें