फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू के 5 होनहारों को मिला गोल्ड मेडल

Sun, 09 Aug 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 28वां दीक्षांत समारोह कोटशेरा कॉलेज शिमला में हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्यातिथि थे। उन्होंने स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, डिग्री और डिप्लोमा देकर सम्मानित किया। डिग्रीधारक होनहारों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान 2518 में से पांच छात्रों को गोल्ड मेडल और सौ से अधिक को डिग्री देकर अलंकृत किया। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम सिंह और सहायक क्षेत्रीय निदेशक मोहन शर्मा, कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरआर चौहान और इग्नू के उप कुलसचिव डा. वीबी नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

मुख्यातिथि ने डिग्री प्राप्त करने वालों को बधाई दी। शिमला क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र से मनोविज्ञान में पीजी डिग्री पूरी करने वाले चंद्रशेखर, प्रियंका खांगटा मास्टर सोशल वर्क, शालिनी चौहान पर्यटन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री, शिवानी चौधरी बीएससी ऑप्टोमेट्री एवं एप्थेलमिक टेक्नीशियन, राहुल चौहान पीजी डिप्लोमा डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स में गोल्ड मेडल मिला। शिमला की प्रियंका खांगटा को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


इग्नू स्टडी सेंटर बनाने पर विचार- इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि संजौली के साथ कोटशेरा कॉलेज को इग्नू का स्टडी सेंटर बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। छात्रों की कक्षाएं संचालित करने को उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।

इग्नू से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या में साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इग्नू हमेशा से छात्रों की सुविधा और गुणात्मक शिक्षा के साथ दुरस्थ क्षेत्र में बैठे अपने छात्र की सुविधा के लिए कार्य करता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें