फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने फीस बढ़ाई, छात्र नेताओं ने विरोध जताया

Wed, 17 Feb 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर पंजाब यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ा दी, वहीं छात्र संगठनों ने इस इजाफे के प्रस्ताव के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस मीटिंग में थींक टैंक  की ओर से प्रस्तावित 20 फीसदी फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस) ने विरोध शुरू कर दिया है।

मंगलवार को भारी संख्या में विद्यार्थियों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी की। एसएफएस छात्र नेता रविंदर ने कहा कि पीयू की ओर से 2016-17 में 20 फीसदी और 2017-18 और 2018-19 में 25 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। रविंदर ने बताया कि पीयू आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए विद्यार्थियों पर अधिक बोझ डालना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फीस बढ़ाने को लेकर गठित कमेटी ने पीयू हॉस्टल रेंट में 26 फीसदी, एग्जामिनेशन फीस में 4.33 फीसदी, रजिस्ट्रेशन और सीईटी फीस में 9.1 फीसदी, पत्राचार विभाग की फीस 2.5 फीसदी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस तीन फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन द्वारा फीस बढ़ाने के फैसले से गरीब विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई कर पाना मुमकिन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें