फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: अनुमति 5 हजार की, खर्च लाखों

Thu, 04 Sep 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चुनाव में प्रत्येक कैंडीडेट को पूरे चुनाव प्रचार के लिए लिंगदोह कमेटी के अनुसार 5 हजार तक खर्च करने की अनुमति है। लेकिन, पीयू कैंपस के बड़े संगठनों का चुनावी बजट ही 20 से 25 लाख है।
विज्ञापन


नए वोटर को लुभाने के लिए टूरिस्ट स्पॉट की सैर और फिल्मों के ऑफर पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी स्तर पर जीत के लिए इस तरह पैसे के खेल को लेकर अमर उजाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी और कालेज स्टूडेंट से उनकी राय जानी।

छात्र काउंसिल चुनाव में छात्र संगठन जमकर पैसा लगाते हैं। इस मामले में पीयू अथॉरिटी को कड़े कदम उठाने चाहिए। बजट से अधिक खर्च करने पर छात्र नेताओं का नामांकन रद्द होना चाहिए।
विज्ञापन

अर्शप्रीत, छात्रा, स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशनल स्टडीज

गाड़ियों से किया जा रहा चुनाव प्रचार

सरेआम चुनाव के दिनों में स्टूडेंट को फिल्मों और शिमला जैसी जगह के ऑफर दिए जा रहे हैं। अखबारों में भी यह सब छप रहा है। इस मामले में पीयू प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। युवाओं को भी ऐसे नेताओं की बातों में नहीं आना चाहिए।
मेघा, छात्रा, एमए

पिछले महीने भर से कैंपस में गाड़ियां चुनाव प्रचार कर रही हैं। लिंगदोह कमेटी की तो पूरी तरह अनदेखी हो रही है। यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव में पैसे का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
दिव्या, छात्रा, उर्दू विभाग

यूनिवर्सिटी स्तर की राजनीति में बड़े नेताओं की काफी दखलअंदाजी हो रही है। बड़ी राजनैतिक पार्टियां कैंपस में जमीन तलाश रही हैं। युवाओं को जानबूझ कर राजनीति के लिए तैयार किया जाता है।
नरेंद्र, छात्र, रशियन विभाग
विज्ञापन

बड़े नेता करते हैं बजट का इंतजाम

यूनिवर्सिटी स्तर की राजनीति के पीछे बड़े नेता होते हैं। चुनाव में लाखों के बजट का इंतजाम भी बड़े नेता करते हैं। युवाओं को सिर्फ मोहरा बनाया जाता है।
पवन रोड, छात्र, डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन राइट्स

चुनाव में युवाओं को पैसे का लालच देकर वोट लिए जाते हैं। अधिकतर फ्रेशर को मूवी और घुमाने का प्रलोभन दिया जाता है। इससे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
आयुष आरोड़ा, छात्र, बीए, एसडी कालेज-32

चुनावी खर्च की रिपोर्ट के लिए बुलाई मीटिंग
चुनाव अधिकारी और 9 ऑबर्जवर की मीटिंग हुई। बैठक में छात्र नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार और वोटर को लुभाने के लिए किए खर्चों की रिपोर्ट मांगी गई है। चीफ सिक्योरटी अफसर डा. जितेंद्र ग्रोवर ने बताया कि चुनाव की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिन छात्र नेताओं के खिलाफ शिकायत सही पाई जाएगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें