फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनावः रात 10 बजे तक होगा प्रचार, बनाए गए नियम

Wed, 19 Aug 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तेज होती हवा में कैंपस का माहौल न बिगड़े इसके लिए पीयू प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को इसी बात को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण मीटिंग कैंपस में हुई।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाकर शांतिप्रिय चुनाव प्रचार और नियमों का पालन करने नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि ब्वॉयज हॉस्टल में रात 10 बजे और गर्ल्स हॉस्टल में शाम 7 बजे तक ही कैंपेनिंग कर सकते हैं। दूसरी मीटिंग डीएसडब्ल्यू और विभिन्न विभागाध्यक्षों के बीच हुई।

इसमें विभागाध्यक्षों को बताया गया कि इस बार मतगणना एक ही जगह होगी। कई विभागाध्यक्षों ने रूम में जगह कम होने की बात कही। जिसके बाद उन्हें दूसरे रूम में बैलेट बॉक्स रखने की परमिशन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का करना होगा पालन
•गर्ल्स हॉस्टल में कैंडिडेट केसाथ 5 स्टूडेंट्स को ही प्रचार के लिए जाने की परमिशन
•बैनर या झंडों में डंडों का का नहीं कर सकते इस्तेमाल
•गाड़ियों पर स्टीकर और प्रिंटिंग मैटीरियल लगाने पर रोक
•केवल हाथ से लिखी सामग्री का ही हो सकेगा इस्तेमाल
•आई कार्ड के बिना नहीं होगी एंट्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें