फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सेमेस्टर परीक्षाओं के रोल नंबर यहां करें डाउनलोड

Thu, 04 Dec 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने 13 दिसंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। ग्रेजुएशन(यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) स्तर पर सेमेस्टर परीक्षाओं के रोल नंबर पीयू की वेबसाइट http://ugexam.puchd.ac.in और http://pgexam.puchad.ac.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट और रेगुलर स्टूडेंट इस वेबसाइट से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन रोल नंबर जारी होने से विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय सभी स्टूडेंट्स को आईकार्ड अपने पास रखना जरूरी है। यूजी में पहली बार सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षा होंगी। परीक्षा में करीब 66 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे।
विज्ञापन


शुरू की हेल्पलाइन  
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओए) ने बताया कि विद्यार्थियों की शिकायतों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन शुरू की गई है। रोल नंबर मिलने में स्टूडेंट को किसी तरह की परेशानी आए, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0172-2534825, 2354069 और 2541066 पर ऑफिस समय में जानकारी ले सकता है।

स्टूडेंट्स ईमेल mamta@pu.ac.in पर भी शिकायत भेज सकते हैं। सेक्टर-14 पीयू स्थित अरुणा रणजीत चंद्र हॉल में भी एप्लीकेशन फार्म और फीस की रसीद दिखाकर डुप्लीकेट रोल नंबर हासिल किया जा सकेगा।

कोट्स
पीजी और यूजी प्रथम सेमेस्टर के रोल नंबर पीयू वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए एग्जामिनेशन सिस्टम को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। दूर दराज के स्टूडेंट्स को अब रोल नंबर लेने के लिए पीयू कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें