फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें, पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी 3 बड़ी खबरें

Tue, 12 May 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को एमकॉम तीसरे सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रथम सेमेस्टर, एमफिल(इकोनॉमिक्स) प्रथम सेमेस्टर और एमईएफबी तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया। पीयू स्टूडेंट्स रिजल्ट वेबसाइट http://results.puchd.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। स्टडेंट पीयू में रिजल्ट से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने मई में होने वाली अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सेमेस्टर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अंडर ग्रेजुएट स्तर के लिए वेबसाइट ugexam.puchd.ac और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए वेबसाइट pgexam.puchd.ac.in से एडमिट कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीयू रद्द कर सकता है 15 और 20 मई की परीक्षाएं

पंजाब और चंडीगढ़ के प्राइवेट कालेज शिक्षक और कर्मचारियों ने पंजाब सरकार द्वारा लंबित मांगों को पूरा नहीं करने पर विरोध का फैसला लिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट डा.जगवंत सिह ने बताया कि सोमवार को कमेटी बैठक में 15 और 20 मई को पीयू की होने वाली परीक्षाओं का विरोध करने का फैसला लिया है।

प्राइवेट कालेज शिक्षक और कर्मचारी पंजाब सरकार द्वारा पैसा जारी नहीं किए जाने को लेकर गेट रैली करेंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसले से 15 अप्रैल को पीयू प्रथम वर्ष अंग्रेजी कंपल्सरी परीक्षा को रद्द करना पड़ सकता है। लेकिन इस संबंध में पीयू ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

उधर, देर रात पंजाब सरकार द्वारा कालेजों के लिए 71 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। डा.जगवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन इस पैसे से तो 2013-14 का बकाया भी पूरा नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें