फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन में शोधपत्र पेश करेंगे पीयू के सोहेल

Wed, 18 Dec 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी (शोधकर्ता) सोहेल ढिल्लो को अमेरिकन सोसाइटी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एएसपीए) अमेरिका की ओर से फाउंडर फैलो के तौर पर चुना गया है। ढिल्लो प्रो. बीएस घुम्मन के अधीन शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


एएसपीए हर साल दुनिया भर से 14 फैलो का चुनाव करता है, लेकिन इस बार इनकी संख्या 75 बताई गई है।

अमेरिकन सोसाइटी फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के चयन के बाद ढिल्लो को 14 से 18 मार्च तक वाशिंगटन में होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।

सोहेल वाशिंगटन में भारत में पब्लिक सर्विसेस थीम पर शोधपत्र पेश करेंगे। फैलोशिप के तहत सोहेल को 35 दिनों तक ब्रिटिश कोलंबिया, फ्रेशर वैली और कनाडा सहित विभिन्न यूनिवर्सिटी में शोध करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें