पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीएचडी-एमफिल एंट्रेंस टेस्ट-2014 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस की जानकारी ऑनलाइन भरने का एक और मौका दिया है।
जानकारी के अनुसार पीएचडी-एमफिल वेबसाइट- http://phdadmissions.puchd.ac को 17 जुलाई तक ओपन कर दिया है।
समय पर फीस जमा कर चुके स्टूडेंट इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं, साथ ही अधूरे फार्म को भी भर सकते हैं। एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर ही मिलेगा।