पंजाब यूनिवर्सिटी ने एलएलएम दो वर्षीय कोर्स केलिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) पीयू चंडीगढ़ और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (यूआईएल) पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना के लिए मांगे हैं।
प्रॉस्पेक्ट्स के साथ ऑनलाइन आवेदन http://llmadmissions.puchd.ac.in. पर उपलब्ध हैं। इवनिंग सेशन के इस कोर्स में सीईटी पीजी पास कर चुके स्टूडेंट्स को अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। बैंक चालान 20 जुलाई तक जनरेट किया जा सकता है और 22 जुलाई तक फीस जमा होगी। इसके बाद 2 अगस्त को एंट्रेंस होगा।