पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) 5 वर्षीय बीए-बीकॉम एलएलबी 5 एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट बुधवार को पीयू वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
पीयू से मिली जानकारी अनुसार, मंगलवार देर शाम एंट्रेंस का रिजल्ट तैयार कर दिया गया था। बुधवार दोपहर तक वेबसाइट पर भी रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा।
एलएलबी की 240 सीटों के लिए इस बार एंट्रेंस टेस्ट में करीब 4400 विद्यार्थी अपीयर हुए थे।