पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीए-बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) और रीजनल सेंटर होशियारपुर और लुधियाना सेंटर में एलएलबी में दाखिला दिया जाएगा।
एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स पीयू वेबसाइट http://uglaw.puchd.ac.in से प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार एलएलबी (आनर्स) कोर्स में दाखिला सीईटी-यूजी-2015 के तहत होगा।
स्टूडेंट्स 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे और 17 अप्रैल तक एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी। 4 मई तक ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 12वीं और सीईटी टेस्ट के अंकों की मेरिट पर एडमिशन किया जाएगा। पीयू 16 मई 2015 को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा।