पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट बैठक 14 दिसंबर को होगी। इस संबंध में पीयू सीनेट सदस्यों को चिट्ठी जारी कर दी गई है। 2014 की आखरी सीनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बहस होगी।
जानकारी अनुसार, 15 और 16 दिसंबर को डीन फैकल्टी का चुनाव होगा। इस साल पीयू सिंडीकेट चुनाव में मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है। मुकाबले में चतरथ और गोयल गुट की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। पिछले साल चतरथ गुट को 8 और गोयल गुट को 7 सीटें सिंडीकेट में मिली थी।
डीएवी गुट की वोटों से जीत फैसला
अगले साल के लिए गठित होने वाली सिंडीकेट में डीएवी में सीनेट के सदस्यों का भागेदारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अभी तक डीएवी गुट ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सिंडीकेट चुनाव के दिन नजदीक आते ही पीयू कैंपस में राजनीति तेज हो गई है। जीके चतरथ फिर से सिंडीकेट में पूर्ण बहुमत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
सीनेट हो सकती है हंगामेदार
पीयू की 14 दिसंबर को होने वाली सीनेट बैठक हंगामेदार होने की उम्मीद है। पीयू द्वारा फीस बढ़ोतरी, रजिस्ट्रार की नियुक्ति और कई अन्य मामलों पर बहस हो सकती है। नॉन टीचिंग डेली वेज और कांट्रेक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करने का मुद्दा भी सिंडीकेट में उठेगा।