फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में पढ़ने वाले छात्रों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

Mon, 28 Sep 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट की हंगामेदार बैठक में 69 प्रस्ताव पास हुए। कुल 75 प्रस्तावों को सीनेट में लाया गया था सीनेट ने 2.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सीनेट के इस फैसले के बाद स्टूडेंटस पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। रविवार को बैठक में सदस्यों ने वीसी  प्रो. अरुण ग्रोवर और रजिस्ट्रार जीएस चड्ढा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया। हालत यह हो गए कि वीसी प्रो. ग्रोवर को बैठक स्थगित कर सदन छोड़ बाहर जाना पड़ा।

करीब दस मिनट बाद वीसी ने दोबारा कार्यवाही शुरू की। सदस्यों ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार चड्ढा मीटिंग का समय नहीं देते हैं। दूरदराज से अपनी समस्या लेकर आने वाले सीनेटरों को उनकेदरवाजे से ही वापस होना पड़ता है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स पर बढ़ा आर्थिक बोझ
पीयू ने 2.5 प्रशित फीस बढ़ा दी है। सीनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है पीयू के इस फैसले से स्टूडेंट्स पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। सेल्फ फोइनेंस और कॉमन कोर्सों में न्यूनतम फीस पांच सौ रुपये और अधिकतम एक हजार रुपए बढ़ाई जाएगी।

गबन रोकने का नया तरीका
पूजा बग्गा जैसा गबन का मामला दोबारा न हो इसकेलिए रजिस्ट्रार जीएस चड्ढा ने सभी डिपार्टमेंट्स को सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत छुटॅ्टी वाले दिन जिस विभाग में डेलीवेजर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी उन पर नजर रखने केलिए स्थाई कर्मचारियों को भी आना होगा।

सीएसओ और सीवीओ को  10 तक  करना होगा ज्वाइन
चीफ सिक्योरिटी अफसर व चीफ विजिलेंस अफसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10 अक्तूबर तक ज्वाइन करने का समय दिया है। इसके बाद इन पदों को दोबारा विज्ञापित किया जाएगा। बता दें कि इन सीएसओ केलिए धीरज गोस्वामी और सीवीओ के पद केलिए संजय सूद का चयन हुआ है।

हॉस्टल फंड केलिए गवर्निंग बॉडी देगी स्वीकृति
हॉस्टलों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च करने का अधिकार वार्डनों को नहीं होगा। वीसी की अनुमति के बाद ही फंड सैंक्शन होगा। इसके बाद गवर्निंग बॉडी सीनेट, सिंडीकेट और बोर्ड ऑफ फाइनेंस से इसकी मंजूरी लेनी होगी। वार्डन हर महीने केवल 15 हजार तक  ही ख्रर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह मुद्दे भी हुए पास:
डेंटल कॉलेज में एआईपीएमटी की मेरिट के आधार पर बीडीएस होगा एडमिशन।
- पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट की री-एवोल्यूशन
फार्म्स की फीस होगी आनलाइन जमा की जा सकेगी
- एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स में एडमिशन केलिए कम्बाइंड कॉमन एंट्रेस टेस्ट में छूट
-  एक वर्षीय एलएलएम कोर्स की फीस में संशोधन
-श्री गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 में फंक्शनल इंग्लिश बीए-1 की  अस्थाई एफिलिएशन नए सेशन से होगी रद्द
- पुरानी पेंशन स्कीम की जगह भारत सरकार की नई पेंशन स्कीम हुई लागू।

जीरो ऑवर में यह रखे सुझाव:
पीयू केदोनों कैंपस को नो व्हीकल जोन बनाया जाए और विशेष पार्किंग बनाई जाए
 डेंगू को चलते फॉगिंग मशीन की खरीद की जाए
-सीनेटरों केलिए  एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में अलग से लॉज बनाया जाएगा।
-नए कालेजों के जमीन को लेकर लीज का समय 35 साल किया जाए।
-10 सालों से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए।
-पूजा बग्गा मामले पर पीयू पुलिस को सपोर्ट करे तथा इस प्रकार की मामलों की जानकारी चीफ सिक्योरिटी अफसर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें