फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब ढीली करने को तैयार रहें पीयू के स्टूडेंट्स

Wed, 23 Sep 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर। प्रशासन उनकी जेब और ज्यादा ढीली करने की तैयारी में है। दरअसल, पीयू प्रशासन फीस बढ़ाने की सोच रहा है। 27 सितंबर को सीनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव लाया जाएगा जहां 2.5 प्रतिशत फीस बढ़ाने के फैसले पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


इससे पीयू के 14 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी पीयू ने 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का फै सला लिया था। स्टूडेंट्स के कड़े विरोध केबाद 5 प्रतिशत फीस ही बढ़ाई।

इन मुद्दों पर भी लिया जाना है फैसला
सीनेट में 2.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहरपोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट की री-एवोल्यूशन फार्म की फीस को आनलाइन करनाएक वर्षीय एलएलएम कोर्स की फीस में संशोधनरीजनल सेंटर लुधियाना में सेंटर फॉर इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट रिसर्च स्थापित करना।डीएवी कॉलेज फॉर वुमन, फिरोजपुर कैं ट को एमए-1 और 2 के लिए टेंपररी ग्रांट देना।गोबिंदगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलोर, लुधियाना को बंद करने का प्रस्तावश्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 में फंक्शनल इंग्लिश की एफीलिएशन को नए सेशन से रद्द करना।डेंटल कॉलेज में एआईपीएमटी मेरिट केआधार पर बीडीएस कोर्स में एडमिशन देना।एमएससी बायोइंफार्मेटिक्स में एडमिशन केलिए कं बाइंड कॉमन एंट्रेस टेस्ट से छूट देना।पुरानी पेंशन स्कीम की जगह भारत सरकार की पेंशन स्कीम को लागू करना।डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल और प्रो. नंदिता शुक्ला को एक्सटेंशन देने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें