पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अक्तूबर 2014 में ग्रेजुएशन स्तर पर होने वाली सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (माइक्रोबॉयल एंड फूड टेक्नोलॉजी) पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का नया शेडयूल पीयू वेबसाइट www.puchd.ac.in पर जारी कर दिया है। नई डेटशीट के तहत 7, 10, 11 और 13 अक्तूबर को परीक्षाएं होंगी।