पंजाब यूनिवर्सिटी ने विभिन्न कक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार, बीएससी (आनर्स) बायोइंफोर्मेटिक्स पहले सेमेस्टर, एमएससी कोसमोटोलॉजी पहले और तीसरे सेमेस्टर, एमएससी जियोलॉजी के तीसरे सेमेस्टर, एमबीए (ऑफ कैंपस) चौथे सेमेस्टर और पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस पहले सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। पीयू स्टूडेंट्स वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/. पर रिजल्ट देख सकते हैं।