पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट 23 जुलाई से एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पीयू के लॉ विभाग में सुबह और शाम के सत्र में एलएलबी की 400 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पीयू प्रवक्ता के अनुसार, इंटरव्यू के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई को विभाग के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी।
सभी कैटेगरी के इंटरव्यू 28 जुलाई से शुरू होंगे। रिजर्व कैटेगरी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी 28 जुलाई शाम 6 बजे नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। एससी, एसटी कैटेगरी का इंटरव्यू 30 जुलाई को होगा।
दाखिले पाने वाले जनरल कैटेगरी स्टूडेंट को फीस 31 जुलाई शाम 4.30 बजे तक जमा करानी होगी। वेटिंग लिस्ट एक अगस्त को जारी होगी।
एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले का शेड्यूल एलएलबी 6 सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा।