पंजाब यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के करीब 20 कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू की ओर से प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, काउंसिलिंग डेट और एंट्रेंस टेस्ट संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
एमए एजुकेशन में दाखिले के लिए काउंसिलिंग नौ जुलाई को होगी। एमए इंडियन थियेटर की काउंसिलिंग और एंट्रेंस टेस्ट 8 और 9 जुलाई को होगा।
एमए कम्यूनिटी एजुकेशन एड डेवलेपमेंट की काउंसिलिंग नौ जुलाई और मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को होगी। एमएड स्पेशल एजुकेशन की काउंसिलिंग 8 जुलाई और मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी।
बीपीएड (फिजिकल एजुकेशन) की मेरिट लिस्ट 9 जुलाई और काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी। एमपीएड (फिजिकल एजुकेशन) की काउंसिलिंग 11 जुलाई को होगी। एमए ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटी की काउंसिलिंग 10 जुलाई को होगी।