फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर बनने का मौका, पौने दो लाख देंगे टीईटी

Fri, 08 Aug 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 24 अगस्त को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 183690 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारू ढंग से करवाने के लिए महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में वर्कशॉप आयोजित की गई।

वर्कशॉप में सभी एलीमेंटरी और सेकेंडरी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव अंजलि भांवरा ने सभी डीईओ को पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी है।
Trending Videos

ये होगा एग्जाम का टाइम शेड्यूल

ईटीटी पास उम्मीदवारों के लिए टीईटी-1 सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि बीएड पास आवेदकों के लिए टीईटी-2 दोपहर बाद ढाई से शाम पांच बजे तक होगा।

टीईटी-1 के लिए 47857 और टीईटी-2 के लिए 135833 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रमुख सचिव भांवरा ने सभी डीईओ को अपने जिलों में परीक्षा के लिए हेल्पलाइन स्थापित करने को कहा है ताकि किसी मुश्किल में आवेदक संपर्क कर सकें।

परीक्षार्थियों के बैठने का इंतजाम किया जाए। निशक्त परीक्षार्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर सेंटर बनाए जाएं, उन्हें हर तरह की मदद का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन

निशक्तों को दिया जाएगा अतिरिक्त समय

निशक्त परीक्षार्थियों को बीस मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय देना यकीनी बनाया जाए। सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाए, पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।

स्व-मूल्यांकन के लिए उम्मीदवार परीक्षा खत्म होने पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे। इस मौके पर सचिव राहुल भंडारी, डीजीएसई जीके सिंह, एससीईआरटी की डायरेक्टर पंकज शर्मा, डीपीआई कमल गर्ग और दर्शन कौर भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें