फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का रिजल्ट देखना है तो यहां क्लिक करें

Mon, 12 May 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट इस बार 84.42 प्रतिशत रहा है, जो पिछले तीन सालों में सबसे अधिक है। रविवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रिजल्ट घोषित किया। इस मौके पर बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


री-चेकिंग के लिए दस दिन में आवेदन
विद्यार्थी री-चेकिंग के लिए फार्म नतीजा जारी होने के दस दिन के अंदर भर सकते हैं। फार्म एवं फीस बोर्ड के मुख्य दफ्तर में जमा होगी। कंपार्टमेंट वाले परीक्षा पास करने के लिए तीस मई तक आवेदन कर पाएंगे। दोनों के फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिखाए जा रहे नतीजे विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए हैं। यह असल नतीजे नहीं हैं। असली नतीजा कार्ड बोर्ड द्वारा अलग तरीके से भेजे जाएंगे।

वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई माध्यमों से रिजल्ट दिखाने की क ोशिश की है। बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इस पर रात बारह बजे से रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट जानने के अन्य माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें