पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बेबी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूड़ की छात्रा रिंधी जैन ने बताया कि उस ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है।
उसके माता पिता बहुत गरीब हैं। उसके पास पैसा भी नहीं है कि वह अपनी शिक्षा पर खर्च कर सकें। उसने कहां कि उस के पिता मजदूरी करते हैं और मां रजनी घरों में काम करके अपना गुजारा चलाती हैं।
वह सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बनना चाहती है। इसके लिए मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगी। रिंधी जैन के पिता राजेश जैन ने कहां कि वह गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं।
इसके बावजूद स्कूल के प्रबंधों की मदद से अपने बच्चों अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। इस मौके शिक्षक गुरदयाल सिंह, प्रिंसिपल खुशवंत कौर, बचना राम ने रिंधी को बधाई दी।
डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन पब्लिक रिलेशन हरियाणा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी शक्ति शर्मा की बेटी अंकिता शर्मा ने कॉमर्स में 93.89 नंबर प्राप्त किए हैं।
अंकिता ने कभी भी मुश्किल हालात में भी अपना इरादा डगमगाने नहीं दिया। अंकिता गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 की स्टूडेंट है। उसने बताया कि वह सीए बनना चाहती है और इसके लिए खूब मेहनत कर रही है।