फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्डः 12वीं के रिजल्ट में लड़कियां अव्वल

Sun, 11 May 2014 02:37 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी हैं। टॉप तीन स्थानों पर जहां लड़कियां आगे रही। वहीं, मेरिट में भी अधिकतर स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा लड़कियों की पास प्रतिशत भी लड़कों से दस प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, बोर्ड की पास प्रतिशत में एक नया रिकॉर्ड बना है। बोर्ड का रिजल्ट इस बार 84.12 प्रतिशत रहा है। जो कि गत तीन सालों में सबसे अधिक है।

रविवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रिजल्ट घोषित किया। वहीं, बोर्र्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल भी मौजूद रही।
विज्ञापन

करीब 3 लाख ने दी थी परीक्षा

परीक्षा में 2999057 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इसमें 252471 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, 34547 विद्यार्थियों का रिजल्ट कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। वहीं, 10617 विद्यार्थी परीक्षा में पास नहीं कर पाए है। जबकि 50 विद्यार्थियों का रिजल्ट आरएलए है।

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिल्का की छात्रा मुस्कान वर्मा साइंस ग्रुप ने परीक्षा में 448/450 (33.56 प्रतिशत) अंक लेकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

जबकि स्प्रिंगडेल्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगरूर की डेजी गर्ग 442 (96.22) अंकों के साथ दूसरे व जीटीबी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोट की चारू शर्मा 441 (98) प्रतिशत अंको के साथ तीसरे नंबर पर रही।

दस दिनों में भरे ‌री-चैकिंग

पास प्रतिशत में बोर्ड के आदर्श स्कूल सबसे आगे रहे है। स्कूल की पास प्रतिशत 66.42 रही है। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थी री-चैकिंग के लिए फार्म नतीजा जारी होने के दस दिनों अंदर भर सकते है।

कंपार्टमेंट वाले परीक्षा पास करने के लिए तीस मई तक आवेदन कर पाएंगे। दोनों कामों संबंधी फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

वहीं, बोर्ड ने हिदायत दी है कि वेबसाइट पर दिखाए जा रहे नतीजे विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। इसे असल नतीजा नहीं माना जाएगा। असली नतीजा कार्ड बोर्ड द्वारा अलग तरीके से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने कई माध्यमों से रिजल्ट दिखाने की कोशिश की है। बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को 222.श्चह्यद्गड्ढ.ड्डष्.द्बठ्ठ पर लॉगिन करना होगा। यहां पर रात बारह बजे से रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा रिजल्ट जानने संबंधी अन्य माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें