फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से पीजी करना चाहते हैं तो पहले ये जान लें...

Sat, 11 Jan 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने मई-जून 2014 में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीजी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के  लिए आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार पीयू के सेल काउंटर और पीयू वेबसाइट से पीजी परीक्षाओं के लिए आवेदन फार्म हटा लिए गए हैं।

पीयू और कालेज विद्यार्थियों द्वारा सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर में पीजी कोर्स की परीक्षाओं के लिए 44 हजार में से 29 हजार ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन


पहले चरण में पीयू से एफिलिएटेड कालेज, यूसोल और प्राइवेट कैंडीडेट को ऑफलाइन की ऑप्शन दी गई थी। लेकिन दूसरे चरण में सभी 188 एफिलिएटेड कालेजों में भी पीजी स्तर पर ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें