फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के टिकट पर 'सांसद' बनना चाहते हैं शोएब इकबाल!

Sat, 11 Jan 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के इकलौते विधायक शोएब इकबाल ने भी आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ कदम बढ़ाया है। शोएब ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो शोएब ने आप के टिकट पर चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि मुख्यमंत्री की तरफ से अभी तक ठोस आश्वासन नहीं मिला है। सचिवालय में शोएब ने मुख्यमंत्री से कुछ देर तक चर्चा की।

उसके बाद उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा आप से जुड़ने की है। इस बारे में अरविंद जी से बातचीत हुई है। अब फैसला उन्हीं पर है। अगले कुछ दिनों में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।’
विज्ञापन


दूसरी तरफ केजरीवाल ने कहा कि शोएब पर फैसला वह अकेले नहीं ले सकते। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करनी होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष साबिर अली ने बताया कि अभी तक शोएब के इस्तीफे की कोई सूचना नहीं मिली है, न ही उन्होंने इस बारे में बात की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें