फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सिंडीकेट चुनाव आज, त्रिलोक बंधु भी मैदान में

Fri, 18 Dec 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में शुक्रवार को 2016 सिंडीकेट के लिए चुनाव होंगे। सिंडीकेट की 6 फैकल्टी से 15 सदस्यों को चुना जाएगा।
विज्ञापन


पीयू सीनेट से निष्कासित किए गए सीनेटर डा.त्रिलोक बंधु को पीयू कुलपति ने सिंडीकेट चुनाव में वोट डालने और चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दी है। सिंडीकेट चुनाव में मुख्य मुकाबला यूनिवर्सिटी टीचर्स ग्रुप और अशोक गोयल ग्रुप के बीच होगा।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा विभिन्न फैकल्टी में बदलाव के फैसले को पहले ही पलट दिया गया है। ऐसे में सिंडीकेट चुनाव में पहले से तय फैकल्टी के तहत ही वोटिंग होगी। यूनिवर्सिटी ग्रुप से आर्ट्स फैकल्टी में चरणजीत कौर सोही, एचएस लक्की और अजय रंगा कैंडीडेट होंगे।
विज्ञापन


साइंस फैकल्टी में इकबाल सिंह संधू ,डा.बीसी जोसन और प्रो.अनिल मोंगा कैंडीडेट होंगे। लॉ फैकल्टी से इमैनुअल नाहर और डीपी रंधावा और कंबाइंड फैकल्टी से प्रो.नवदीप गोयल, दिनेश तलवार और प्रो.प्रीति महाजन कैंडीडेट होंगे।

उधर, अशोक गोयल ग्रुप से आर्ट्स फैकल्टी में डा.मुकेश अरोड़ा, डा.एसएस रंधावा और डा.केके धीमन चुनाव मैदान में होंगे। साइंस फैकल्टी से प्रो.बीएस भूप, डा.एचएस गोशल और मनीष वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


कंबाइंड फैकल्टी से डा.एसएस सांगा, डा.आरएस झांझी और डा.एचएस दुआ को चुनाव में उतारा गया है। अन्य फैकल्टी के उम्मीदवारों का फैसला शुक्रवार को चुनाव से पहले किया जाएगा। सिंडीकेट चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें